बुधवार, 18 जून 2025

जज साहब सुनो बोल रहे हैं सच या झूठ !

 


जज साहब 
सुनो बोल रहे हैं 
सच या झूठ !

मामला घूस 
अन्याय या न्याय का 
किसको पता !

आज कल का 
अजीबो गरीब है 
हाल या चाल !

वकीलों बता 
ये न्याय का व्यापार 
अब कैसा है !

तब कैसा था 
न्याय की उम्मीद 
आमजन को  !

-रत्नाकर

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें